नमाज़ के बीच में वजू टूट जाये तो क्या करें | Namaz Ke Beech Men Wazu Toot Jaye To Kya Karen

Azhar Alimi
14 Nov 2023

नमाज़ के बीच में वजू टूट जाये तो क्या करें | Namaz Ke Beech Men Wazu Toot Jaye To Kya Karen

सवाल : अस्सलामु अलैकुम व रह्मतुल्लाही वाब्र्कातुह / मुफ़्ती साहब सवाल ये है की नमाज़ के बीच में वजू टूट जाये तो क्या करना चाहिए ? क्या नमाज़ को तोड़ देना चाहिए या नमाज़ पूरी करना चाहिए ? 

जवाब : नमाज़ के बीच में अगर वजू टूट जाये तो नमाज़ टूट जाएगी चाहे अकेले नमाज़ पढ़ रहा हो या जमात के साथ नमाज़ पढ़ रहा हो | ऐसी सूरत में नमाज़ पढने से नमाज़ नहि होगी ऐसे आदमी के लिए बेहतर है की वहीँ से नमाज़ तोड़ कर निकल जाये और दोबारा वजू कर के नमाज़ अदा करे |

जमात से नमाज़ पढ़ रहा हो जिस जनिओब से रास्ता हो बेहतर है की उसी तरफ से निकल जाये और अगर रास्ता ना हो तो सफों के बीच से ही चला जाये और दुबारा वजू कर के नमाज़ दुबारा पढ़े | ऐसा ही दुर्रे मुख्तार में भि है | वल्लाहु ताला आलम